
वेकफिट की स्लीप इंटर्नशिप
फर्नीचर और मैट्रेस बनाने वाली कंपनी Wakefit ने एक बार फिर अपनी मशहूर “स्लीप इंटर्नशिप” का एलान कर दिया है।इस इंटर्नशिप में कुछ चुने गए लोगों को कंपनी के नए गद्दों पर रोजाना 9 घंटे की नींद पूरी करनी होगी। बदले में उन्हें लाखों रुपये का पैकेज दिया जाएगा।
- इंटर्नशिप की अवधि: 2 महीने
- काम: रोजाना 9 घंटे सोना और गद्दों की टेस्टिंग करना
- भुगतान: 10 लाख रुपये तक
पहले भी मिल चुका है बड़ा ऑफर
यह प्रोग्राम कोई नया नहीं है। Wakefit पहले ही इसके चार सीजन पूरे कर चुकी है।पिछले सीजन में पुणे की पूजा माधव वाव्हल को बतौर स्लीप इंटर्न चुना गया था और उन्होंने करीब 9.1 लाख रुपये कमाए थे।
आवेदन कैसे करें?
- पहले गूगल पर Wakefit Sleep Internship सर्च करें।
- Official Website लिंक पर क्लिक करने पर आपको Apply Now का विकल्प दिखेगा।
- आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें और Submit करें।
- चयन प्रक्रिया के बाद कंपनी आपसे Contact करेगी।
सबसे अहम सवाल, क्यों करें आपको हायर?
फॉर्म में एक कॉलम ऐसा होगा जिसमें पूछा जाएगा कि कंपनी आपको इस रोल के लिए क्यों चुने?यहां आपको ऐसा जवाब देना होगा जो कंपनी के उद्देश्य से मेल खाता हो,
जैसे
- आपको अच्छी नींद लेने की आदत है।
- आप नींद और Health के बीच संबंध को समझते हैं।
- आप गद्दों की Quality पर सही प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
निष्कर्ष
अगर आपको सोना पसंद है और नींद पूरी करना आपका शौक है, तो यह इंटर्नशिप आपके लिए किसी सपने से कम नहीं है। Wakefit Sleep Internship ना सिर्फ आपको रिलैक्सेशन का मौका देती है, बल्कि इसके बदले आपको लाखों रुपये भी देती हैं।
जल्दी करें,
आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।


Post a Comment
0 Comments